दीपक जोशी बने अध्यक्ष, राजेंद्र रतूड़ी महासचिव निर्वाचित

शुक्रवार रात को उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के  चुनाव परिणाम घोषित

देहरादून। एक बार फिर दीपक जोशी उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए। राजेन्द्र रतूड़ी महासचिव पद पर विजयी रहे।
शुक्रवार देर शाम घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद पर दीपक जोशी ने जीत दर्ज की, जबकि महासचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी विजयी रहे। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सचिवालय परिसर में समर्थकों ने विजेताओं का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया और खुशी जताई।

अध्यक्ष पद के मुकाबले में दीपक जोशी को 594 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रदीप को 485 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर राजेंद्र रतूड़ी ने 577 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमल जोशी को 498 मत मिले।
विभिन्न पदों पर भी हुए रोचक मुकाबले
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश जोशी 579 वोट प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने अभिनव भट्ट (496 ) को पराजित किया।
उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 506 वोट मिले, जबकि दिनेश उनियाल को 339 और जगत सिंह डसीला को 228 मत प्राप्त हुए।
महिला उपाध्यक्ष पद पर प्रमिला टम्टा विजयी रहीं। सचिव पद पर अतुल कुमार ने जीत हासिल की। उन्हें 498 वोट मिले, जबकि अमित कुमार को 184 और पुष्कर सिंह नेगी को 395 वोट प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर दिव्यांशु डोभाल ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें 613 मत मिले। इस पद पर सुरेंद्र सिंह रावत को 474, रमेश चंद्र जोशी को 333, लालमणि जोशी को 309 और भूपेंद्र नारायण जोशी को 173 वोट प्राप्त हुए।
कोषाध्यक्ष पद पर रमेश बर्तवाल व प्रचार सचिव पद पर दीपक बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *