अंकिता हत्याकांड को लेकर देहरादून में आक्रोश

देहरादून। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और कथित VIP दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति रद्द करने की मांग को लेकर बंगाली कोठी चौक, बंजारावाला में प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का पुतला दहन किया। आंदोलनकारियों ने पुतले को “कलियुग के रावणों” का प्रतीक बताते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

बंगाली कोठी चौक पर एकत्रित आंदोलनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, दुष्यंत गौतम और अजय कुमार के नाम लेते हुए उनके प्रति विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के बजाय उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने और कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग के बावजूद इस मामले में पारदर्शिता क्यों नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने मांग की कि दुष्यंत गौतम की राज्यपाल पद पर नियुक्ति रद्द की जाए और मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान बंगाली कोठी चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आंदोलनकारियों के अनुसार, पुलिस ने पहले पुतला छीन लिया, लेकिन प्रदर्शनकारी दूसरा पुतला लेकर पहुंचे और उसका दहन कर अपना विरोध जारी रखा।

सुजाता पॉल ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और कथित VIP की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *